Skip to main content

ईशान किशन कि दुलीप ट्रॉफी में शानदार वापसी l क्या वो टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे ?



इशान किशन ने 2024 की दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने इंडिया सी की तरफ से खेलते हुए इंडिया बी के खिलाफ 111 रनों की जोरदार पारी खेली। यह उनका सातवां प्रथम श्रेणी शतक था, जिसे उन्होंने 126 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों के साथ पूरा किया। किशन की यह पारी तब आई जब वे चोट के कारण पहले दौर से बाहर हो गए थे, लेकिन दूसरे दौर में अचानक से टीम में शामिल किए गए ।

उनकी पारी ने इंडिया सी को 400 से ज्यादा रन बनाने में मदद की और उनके इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के सामने एक मजबूत संदेश दिया, खासकर आगामी टेस्ट सीरीज के लिए। किशन ने इस मैच में बाबा इंद्रजीत के साथ 189 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई। 
इस शतक ने न केवल किशन के टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ाई, बल्कि उनके धैर्य और फॉर्म को भी साबित किया।

Comments

Popular posts from this blog

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टेस्ट, 19 सितंबर 2024: पहले दिन का खेल

Photo credit - jiocinema भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर 2024 से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल दिलचस्प रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी।  भारतीय पारी की शुरुआत : भारत की शुरुआत काफी धीमी रही। सलामी बल्लेबाज शयशस्वी जैसवाल और रोहित शर्मा ने संयम के साथ खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कड़ी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की। पहला विकेट जल्द ही गिरा जब रोहित शर्मा  को हसन महमूद ने 6 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद सुमन गिल भी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ओपनर यशस्वी जैसवाल ने पारी को संभालते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन उनको  भी 52 रन के  स्कोर पर नाहिद राना ने आउट कर दिया । बाकी शुरवाती तीन झटके हसन महमूद ने दिए l  मध्यक्रम की लड़खड़ाहट : राहुल और  ऋषभ पंथ  ने कुछ समय तक पारी को संभ...