Skip to main content

इंडिया vs बांग्लादेश 1st टेस्ट, रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस,5 चीज निकल के सामने आई ll

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। 

रोहित शर्मा की बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के 5 मुख्य बिंदु:-

1. केएल राहुल की वापसी की पुष्टि
रोहित ने केएल राहुल के खेलने की पुष्टि की और उनके टेस्ट करियर में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।रोहित ने कहा कि राहुल ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, खासकर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ, और वह चाहते हैं कि राहुल उसी फॉर्म को बरकरार रखेंगे l उन्होंने राहुल की प्रतिभा पर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें खेल में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं l
 
2. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी नहीं
रोहित ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश टेस्ट सीरीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के रूप में नहीं देखा जा रहा है। हर मैच को जीतना उनकी प्राथमिकता है l

3. राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के दृष्टिकोण में अंतर:
 रोहित ने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और वर्तमान कोच गौतम गंभीर के काम करने के तरीकों के बीच के अंतर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गंभीर और उनकी टीम त्वरित निर्णय लेने में सक्षम है l

4. युवा खिलाड़ियों का समर्थन
रोहित ने संकेत दिए कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर रखा जा सकता है, लेकिन उन्होंने इन युवा खिलाड़ियों को भविष्य में और मौके देने का आश्वासन दिया ।

5. हर मैच महत्वपूर्ण
रोहित ने कहा कि टीम किसी भी मैच को हल्के में नहीं ले रही और हर मैच में जीतने का प्रयास करेगी, चाहे वह सीरीज किसी भी टीम के खिलाफ हो।

Comments

Popular posts from this blog

भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टेस्ट, 19 सितंबर 2024: पहले दिन का खेल

Photo credit - jiocinema भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर 2024 से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल दिलचस्प रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी।  भारतीय पारी की शुरुआत : भारत की शुरुआत काफी धीमी रही। सलामी बल्लेबाज शयशस्वी जैसवाल और रोहित शर्मा ने संयम के साथ खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कड़ी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की। पहला विकेट जल्द ही गिरा जब रोहित शर्मा  को हसन महमूद ने 6 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद सुमन गिल भी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ओपनर यशस्वी जैसवाल ने पारी को संभालते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन उनको  भी 52 रन के  स्कोर पर नाहिद राना ने आउट कर दिया । बाकी शुरवाती तीन झटके हसन महमूद ने दिए l  मध्यक्रम की लड़खड़ाहट : राहुल और  ऋषभ पंथ  ने कुछ समय तक पारी को संभ...